Breaking News

फतेहपुर में उद्योगों को रफ्तार देने की तैयारी, खाली भूखंड उद्यमियों को आवंटित करने के निर्देश

निवेश मित्र पोर्टल पर कोई आवेदन न रहे डिफॉल्टर, विद्युत समस्याओं के समाधान के लिए उद्यमियों के साथ बैठक के निर्देश

फतेहपुर (न्यूज़ वाणी), 24 अगस्त। जिले में उद्योगों को बढ़ावा देने और उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति एवं एमओयू क्रियान्वयन की बैठक आयोजित हुई। सीडीओ ने उद्योगों के लिए उपलब्ध खाली भूखंडों का नियमानुसार प्रचार-प्रसार कर उन्हें नए उद्योग स्थापित करने के इच्छुक उद्यमियों को आवंटित कराने के निर्देश दिए।
बैठक में निवेश मित्र पोर्टल की समीक्षा करते हुए सीडीओ ने संबंधित विभागों को प्राप्त आवेदनों का समय से निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पोर्टल पर कोई भी आवेदन डिफॉल्टर की श्रेणी में नहीं रहना चाहिए।
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत स्वीकृति के लिए बैंकों में लंबित आवेदनों को शीघ्र स्वीकृत कर ऋण वितरण कराने के निर्देश दिए गए। सीडीओ ने उपायुक्त उद्योग को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना तथा एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के लंबित आवेदनों में अधिक से अधिक ऋण स्वीकृत एवं वितरित कराने के निर्देश दिए।
बैठक में उद्यमियों ने कैंची मोड़ की सर्विस लेन को यूपीसीडा मलवां की सर्विस लेन से जोड़ने की मांग रखी। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने एनएचएआई को उच्च स्तर पर पत्राचार करने के निर्देश दिए।
उद्यमियों की विद्युत संबंधी समस्याओं एवं सुझावों को लेकर सीडीओ ने अधिशासी अभियंताओं को उद्यमियों के साथ बैठक करने और प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार समाधान कराने को कहा। उन्होंने औद्योगिक इकाइयों से मिलने वाली शिकायतों एवं सुझावों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए।
बैठक में उद्योगों को बढ़ावा देने और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में सुधार के लिए जिला बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान-2026 की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा उद्योगों की सुविधा के लिए किए जा रहे कार्यों पर भी चर्चा हुई।
इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग, पुलिस क्षेत्राधिकारी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ), अधिशासी अभियंता विद्युत, ईओ सदर, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा, उद्यमीगण सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में खेत के पास मिला 21 वर्षीय युवक का शव, दस दिन पहले बहन के ससुराल आया था

फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चुरियानी के समीप रविवार की शाम उस समय हड़कंप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *