Breaking News

महोबा में सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती, अनफिट स्कूली वाहन मिले तो होंगे सीज

महोबा अपर जिलाधिकारी इन्द्र नंदन सिंह की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गयी, जिसमे अपर जिलाधिकारी द्वारा निम्न आदेश दिये गये।
ए०आर०टी०ओ० / जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी / जिला विद्यालय निरीक्षक महोबा को निर्देशित किया गया कि जो विद्यालय, स्कूली वाहनों के फिटनेस का कार्य पूर्ण नही करा रहे है, उन स्कूली वाहनों की चेकिंग की जायें। अनफिट वाहनों के संचालित पाये जाने की दशा में उन वाहनों को सीज करते हुये विद्यालय प्रबन्धन के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायें।
जनपद के स्कूली वाहनों के चालकों का पुलिस वैरीफिकेशन / नेत्र परीक्षण का कार्य पूर्ण कराया जायें।
स्कूली बसों के पीछे हैल्पलाइन नम्बर / इमरजेन्सी नम्बरों को छपवाया जायें।
विद्यालयों की बसों में अटैन्डेन्ट नियुक्त किये जायें।
लोक निर्माण विभाग / एन०एच०/एन०एच०ए०आई०/ नगर पालिका परिषद को निर्देशित किया गया कि जिन मार्गों में झाँडियों के कारण दुर्घटना होने की सम्भावनायें है, उनको प्राथमिकता से मार्गो से हटवाया जायें, जिससे मार्गो की दृश्यता स्पष्ट हों।
अन्धे मोडों पर स्पीड लिमिट बोर्ड / मोड़ वाले सांकेतिक बोर्ड लगवाये जायें।
एन०एच०ए०आई० छतरपुर को निर्देशित किया गया कि हमीरपुर चुंगी से किडारी फाटक तक सड़क के गड्ढों की मरम्मत कराते हुये मार्ग को यातायात हेतु सुगम बनाया जायें।
एन०एच०ए०आई० कानपुर को निर्देशित किया गया कि कबरई से खन्ना तक मार्ग में स्पीड लिमिट बोर्ड/साईनेज बोर्ड लगवायें जायें।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोबा को निर्देशित किया गया कि राहवीर योजना का व्यापक प्रचार प्रसार किया जायें एवं शहर के मुख्य चौराहो पर होर्डिंग्स लगवायीं जायें।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि किडारी फाटक के पास एम्बुलेन्स की तैनाती सुनिश्चित की जायें ताकि एन0एच0-34 पर हो रही दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को निर्धारित रिस्पान्स टाइम के अन्तर्गत अस्पताल पहुंचाया जा सके।
नगर पालिका परिषद को निर्देशित किया गया कि रामकथा मार्ग तिराहे से 10 मीटर पूर्व ऊदल चौक की ओर एक बडा गड्‌ढा बन गया है, जिससे दुर्घटनाये होने की सम्भावनायें है, उसको तत्काल ठीक कराया जायें।
उपरोक्त बैठक में अपर पुलिस अधीक्षका उपजिलाधिकारी महोबा/ चरखारी /कुलपहाड़, अधिशासी अभियन्ता, नि०ख०-1/प्रा०ख०, लो०नि०वि०, महोबा, ए०आर०टी०ओ० महोबा एन०एच०ए०आई० कानपुर / छतरपुर, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अवर अभियन्ता, एन०एच०, लोक निर्माण विभाग, झाँसी, जनपद के विद्यालयों के प्रबन्धक / प्रधानाचार्य सहित दाऊ तिवारी अध्यक्ष आल्हा परिषद महोबा, रामजी गुप्ता, अध्यक्ष, व्यापार मण्डल महोबा, अल्ताफ हुसैन, अध्यक्ष ट्रक यूनियन महोबा एवं अन्य अधिकारीगण / कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

तेज बारिश ने छीना गरीब परिवारों का सहारा, रिछारा में दो मकान ढहे, गृहस्थी का सामान मलबे में दबा

  महोबा पनवाड़ी विकासखंड के। महोबकंठ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रिछारा में तेज बारिश के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *