Breaking News
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 30;

फतेहपुर में शिक्षा प्रेरकों ने बकाया मानदेय को लेकर उठाई आवाज, भुगतान के लिए बीएसए से लगाई गुहार

फतेहपुर। आदर्श साक्षरता कर्मी वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले सोमवार को प्रांतीय अध्यक्ष विष्णु प्रताप सिंह की अध्यक्षता एवं जिलाध्यक्ष शशिकांत यादव तथा जिला महामंत्री प्रभात कुमार सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षा प्रेरकों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय पहुंचकर बकाया मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से शिक्षा प्रेरकों ने 48 माह के बकाया मानदेय के रूप में प्रत्येक प्रेरक को 96 हजार रुपये का भुगतान कराए जाने की मांग उठाई। इस दौरान संगठन के प्रतिनिधिमंडल में प्रांतीय अध्यक्ष विष्णु प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष शशिकांत यादव, जिला महामंत्री प्रभात कुमार सिंह, राजीव कुमार श्रीवास्तव एवं रजनी मिश्रा ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर बकाया मानदेय भुगतान के संबंध में वार्ता की।

वार्ता के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आश्वासन दिया कि अपने स्तर से अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के माध्यम से तथा संगठन के समन्वय से निदेशालय द्वारा निर्धारित भुगतान की तिथि 31 दिसंबर से पहले यथासंभव जल्द भुगतान कराने का प्रयास किया जाएगा।

बीएसए के आश्वासन पर संगठन के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनका आभार जताया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष सर्वेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, उजियारी लाल, श्याम बाबू, अमित कुमार यादव, श्रीराम, अनम खान, सरस्वती, रजनी मिश्रा सहित जनपद के सैकड़ों शिक्षा प्रेरक मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में मिशन शक्ति अभियान तेज, महिलाओं और बेटियों को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

फतेहपुर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों को लेकर पुलिस ने एक बार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *