Breaking News

“राजस्थान में कोहरे से भीषण टक्कर, बिहार में ट्रेनें लेट, उत्तराखंड में चीन बॉर्डर पर नदियां जमीं”

राजस्थान के सीकर जिले में बुधवार सुबह धुंध के कारण चार बस-ट्रक की भिड़ंत हो गई। इसके बाद और गाड़ियां बस से टकरा गईं। हादसे में 10 लोग घायल हो गए। बिहार के अररिया, पूर्णिया सहित 5 जिलों में कोहरा रहा। सुबह विजिबिलिटी कम होने से 5 ट्रेनें लेट चल रही हैं। औरंगाबाद समेत कई शहरों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। मध्य प्रदेश में 23 और 24 जनवरी को ग्वालियर-रीवा समेत 10 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इस दौरान कोहरा भी छाया रहेगा। उधर, यूपी सहित देश के 6 राज्यों में दो दिन बाद बारिश की संभावना है। राजस्थान में ओले भी गिर सकते हैं। उत्तरकाशी में चीन सीमा से लगी नेलांग घाटी में नदियां जम गईं। आदि कैलाश (पिथौरागढ़) और केदारनाथ धाम में तापमान -21 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

2 तस्वीरों में देखें मौसम का हाल…

उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में झरने जम गए।
उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में झरने जम गए।
जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे-48 पर बहरोड़ में सुबह ट्रैफिक पर कोहरे का असर रहा। यहां रात का तापमान भी 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड हुआ।
जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे-48 पर बहरोड़ में सुबह ट्रैफिक पर कोहरे का असर रहा। यहां रात का तापमान भी 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड हुआ।

About NW-Editor

Check Also

मानसून ने पकड़ी रफ्तार: 48 घंटे में मुंबई पहुंचने के आसार, यूपी में आंधी का कहर; एमपी और पंजाब में 2 की मौत

देशभर में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। पिछले करीब 15 दिनों से छत्तीसगढ़ सीमा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *