Breaking News

समाजसेवी ने जावा येझदी शोरूम का किया शुभारंभ

– शोरूम का फीता काटकर शुभारंभ करते समाजसेवी संतोष कुमार।
फतेहपुर। मोटरसाइकिल की श्रृंखला में जावा येझदी का बेहद पुराना नाम है। संतोष मोटर्स का भव्य उद्घाटन बुधवार को शहर के पीरनपुर इलाके में समाजसेवी संतोष कुमार ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के अवसर पर बड़ी संख्या में मोटरसाइकिल प्रेमियों ने शिरकत की और शोरूम का विजिट कर बाइक की खूबियां जानी। शोरूम के प्रोपराइटर ने बताया कि जावा में आठ प्रकार के माडल उपलब्ध हैं। जिसकी कीमत दो लाख चालीस हजार रूपए से दो लाख पचहत्तर हजार रूपए तक है। फाइनेंस सुविधा भी उपलब्ध है। पहले दिन ही कई ग्राहकों को बाइक की चाभी सौंपी गई। इस मौके पर अयाह-शाह विधायक विकास गुप्ता, पूर्व विधायक विक्रम सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्य, मुखलाल पाल, विमल गुप्ता, कमल गुप्ता, विजय गुप्ता, आदर्श गुप्ता, लव गुप्ता, शैलेष गुप्ता, नमो नरायन गुप्ता, नवनीत सिंह मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में बच्चों के सर्वांगीण विकास की अनूठी पहल, आंगनबाड़ी केंद्र में शुरू हुई खेल आधारित शिक्षण व्यवस्था

फतेहपुर। न्यूज़ वाणी। बच्चों के जीवन के शुरुआती एक हजार दिन उनके शारीरिक, मानसिक और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *