Breaking News

भाजपा ने मंडलों में तेज की संगठन विस्तार की तैयारी, कार्यकर्ताओं को सौंपी नई जिम्मेदारियां

फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से मंगलवार को जिले के धाता, खखरेरू, विजयीपुर, खागा और असोथर समेत विभिन्न मंडलों में मासिक बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों में संगठनात्मक कार्ययोजना, पार्टी की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।

धाता मंडल की बैठक में चित्रकूट के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं खागा विधानसभा प्रभारी दिनेश तिवारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। उन्होंने खागा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों की बैठकों में शामिल होकर मंडल पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों और शक्ति केंद्र संयोजकों के साथ संगठनात्मक विषयों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने पदाधिकारियों से अपने-अपने दायित्वों का सक्रियता और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने की अपील की।

बैठकों में जिला उपाध्यक्ष अपर्णा सिंह गौतम, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह, जिला मंत्री विमलेश पांडेय, विधानसभा विस्तारक कार्तिकेय शुक्ला तथा मंडल अध्यक्ष रामनारायण शुक्ला, गयापाल पाल, प्रीति सिंह और बृजेश सिंह सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वहीं, अयाह शाह विधानसभा क्षेत्र के असोथर मंडल की बैठक जिला महामंत्री पंकज त्रिवेदी की उपस्थिति में आयोजित हुई। इसमें संगठनात्मक विषयों पर चर्चा के साथ आगामी कार्यक्रमों और अभियानों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

पत्नी से विवाद के बाद 35 वर्षीय युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, घर में फंदे से लटका मिला शव

फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के सुधवां गांव में बुधवार सुबह मानसिक तनाव के चलते 35 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *