Breaking News

पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा का मुद्दा गरमाया, तीन संगठनों ने एसपी से की कार्रवाई की मांग

फतेहपुर। न्यूज़ वाणी। पत्रकारों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी किए जाने के मामले में एफआईआर दर्ज होने के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई न होने पर जिले के पत्रकार संगठनों ने कड़ी नाराजगी जताई है। मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन, साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन और भारतीय पत्रकार जन समिति के पदाधिकारियों ने एकजुट होकर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक से मुलाकात की और उन्हें प्रार्थना पत्र सौंपकर आरोपी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की मांग की।

पत्रकार संगठनों ने कहा कि पत्रकारों का सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के साथ पत्रकारों की सुरक्षा भी लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजेश त्रिवेदी और जिलाध्यक्ष रवि कश्यप के नेतृत्व में पहुंचे पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक को पूरे मामले से अवगत कराया।

सौंपे गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, पत्रकारों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में संदीप पटेल के विरुद्ध 27 अक्टूबर को थाना कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 0524 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। पत्रकार संगठनों का आरोप है कि प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद अब तक मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई है।

पत्रकार संगठनों के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक से आरोपी के खिलाफ नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए।

इस मौके पर साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव शिबू खान, प्रदेश अध्यक्ष शहंशाह आबदी, जिलाध्यक्ष त्रिभुवन यादव, भारतीय पत्रकार जन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश सहगल, प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र अवस्थी, मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजेश त्रिवेदी, जिला अध्यक्ष रवि कश्यप, साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला महासचिव धीर सिंह यादव, वसीम राजू सहित दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

पत्नी से विवाद के बाद 35 वर्षीय युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, घर में फंदे से लटका मिला शव

फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के सुधवां गांव में बुधवार सुबह मानसिक तनाव के चलते 35 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *