Breaking News

दीपावली पर जरूरतमंदों के घर पहुंची खुशियां, डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने 19 लोगों को बांटी उपहार सामग्री

फतेहपुर। दीपावली के पर्व पर जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाने और सामाजिक समरसता का संदेश देने के उद्देश्य से मंगलवार को डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। फाउंडेशन के संयोजक एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी के सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने धर्म और जाति के भेदभाव से ऊपर उठकर दिव्यांग बच्चों, बुजुर्गों और निराश्रित महिलाओं के बीच दीपावली की खुशियां बांटीं।

कार्यक्रम के दौरान श्रीकृष्ण आदर्श विद्या मंदिर दिव्यांग एवं पुनर्वास आवासीय विद्यालय के छात्रावास में रहने वाले नौ दिव्यांग बच्चों, तुराब अली का पुरवा के पांच और आधारपुर नई बस्ती के पांच जरूरतमंदों सहित कुल 19 लोगों को लाई, गट्टा, पट्टी, मिठाई और मोमबत्तियां वितरित की गईं।

इस अवसर पर डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देते हैं। हम सभी को धर्म और जाति के भेदभाव मिटाकर हर त्योहार मिल-जुलकर मनाना चाहिए। समाज के जरूरतमंद लोगों के साथ खुशियां बांटना ही त्योहारों की वास्तविक सार्थकता है।

उन्होंने कहा कि ऐसे छोटे-छोटे प्रयास देश को एकता के सूत्र में बांधने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

इस अवसर पर प्रमुख सहयोगी अभिनव श्रीवास्तव, दिव्यांग विद्यालय के संचालक मनीष यादव, सीताराम यादव और चैतन्य कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

पत्नी से विवाद के बाद 35 वर्षीय युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, घर में फंदे से लटका मिला शव

फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के सुधवां गांव में बुधवार सुबह मानसिक तनाव के चलते 35 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *