Breaking News

संविधान के आदर्शों और नागरिक अधिकारों पर विशेषज्ञों ने किया मंथन, ऑनलाइन परिचर्चा में जुटे विधि क्षेत्र के जानकार

फतेहपुर। संविधान दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता और संवैधानिक चेतना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विधिक एवं शैक्षणिक मंच जजमेंट जंक्शन के तत्वावधान में गुरुवार को ऑनलाइन परिचर्चा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संविधान निर्माताओं के योगदान को नमन करते हुए किया गया। परिचर्चा में अतिथि वक्ता के रूप में पूर्व न्यायाधीश, क्वालिफाइड कंपनी सेक्रेटरी, क्वालिफाइड इंडिपेंडेंट डायरेक्टर एवं पॉक्सो विशेषज्ञ आयुषी उपाध्याय, सहायक प्रोफेसर राहुल सिंह, इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता रवि झा, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता एवं बार सदस्य आयुष कुमार, पत्रकार सुमित शर्मा तथा हाईकोर्ट के अधिवक्ता और फॉरेंसिक एवं क्रिमिनोलॉजी विशेषज्ञ आयुष अवस्थी ने सहभागिता की।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में संविधान की मूल भावना, कानून का शासन, न्याय, समानता, स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संविधान केवल शासन व्यवस्था का आधार नहीं, बल्कि नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों का महत्वपूर्ण मार्गदर्शक भी है। इसके आदर्शों को अपनाकर ही एक सशक्त और न्यायपूर्ण समाज का निर्माण किया जा सकता है।

कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन अधिवक्ता तथा कानपुर बार एसोसिएशन के सदस्य मनमोहन अवस्थी ने किया। परिचर्चा में पत्रकार राहुल यादव, अधिवक्ता अनंत सिंह, कुलदीप पटेल और बिंदकीशोर सहित विधि के विद्यार्थियों ने भी सहभागिता की।

कार्यक्रम का समापन संविधान की प्रस्तावना में निहित आदर्शों और संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता बनाए रखने के संकल्प के साथ हुआ।

About NW-Editor

Check Also

खागा में नो एंट्री बेअसर, शहर की सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहे भारी वाहन

खागा, फतेहपुर। नगर को जाम और भारी वाहनों के बढ़ते दबाव से निजात दिलाने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *