Breaking News

समितियों के पारदर्शी संचालन व डिजिटल बनाने की बताई प्रक्रिया

– नवगठित 72 सहकारी समितियों का हुआ तीन दिवसीय प्रशिक्षण
– प्रशिक्षण के दौरान समितियों को जानकारी देते प्रशिक्षक।
फतेहपुर। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के मुख्यालय पर नवगठित 72 सहकारी समितियों (बी-पैक्स) के पदाधिकारियों हेतु आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। तीन दिनों तक चले विशेष कार्यक्रम में समितियों के नवनियुक्त सचिवों, अध्यक्षों और संचालक मंडल के सदस्यों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण का प्राथमिक लक्ष्य सहकार से समृद्धि योजना के विजन को धरातल पर उतारना था। तीन दिनों तक चले विभिन्न सत्रों में विभागीय विशेषज्ञों द्वारा पदाधिकारियों को विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। सहकारी नियम व बैंकिंग कार्यप्रणाली समितियों के पारदर्शी संचालन के वैधानिक गुर बैंकिंग को आधुनिक और डिजिटल बनाने की प्रक्रिया। किसानों को सुगमता से ऋण उपलब्ध कराने की कार्य योजना सरकारी योजनाओं को सीधे किसानों तक पहुँचाने के व्यावहारिक तरीके शिविर के अंतिम दिन एसीएसटीआई लखनऊ से आए उप महाप्रबंधक व संकाय सदस्य अतुल चन्द्र पाठक ने कहा कि इस प्रशिक्षण से ग्रामीण स्तर पर सहकारिता आंदोलन को नई ऊर्जा मिलेगी। वहीं, बैंक के सचिव विजय कुमार और जिला प्रबंधक नाबार्ड ने जोर दिया कि कुशल प्रबंधन से ही समितियां किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध होंगी। समापन के अवसर पर बैंक सभापति एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी व संदीप कुमार प्रशासन/संग्रह अनुभाग अधिकारी ने सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण पूर्ण करने पर बधाई दी। अधिकारियों ने विश्वास जताया कि इस पहल से जनपद की सहकारी समितियों के प्रबंधन में पारदर्शिता आएगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

About NW-Editor

Check Also

अजनई कंपोजिट विद्यालय से पांच बोरी गेहूं चोरी

– विद्यालय की टूटी खिड़की दिखाते समिति के अध्यक्ष। खागा, फतेहपुर। कोतवाली क्षेत्र के अजनई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *