आचार्यकुलम ने कराया समरसता खिचड़ी भोज

– भाजपा जिलाध्यक्ष का माला पहनाकर किया स्वागत
– आचार्यकुलम के खिचड़ी भोज में भाग लेते भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य।
फतेहपुर। आचार्यकुलम के संस्थापक अध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ल के कार्यालय/निवास में समरसता खिचड़ी भोज का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव का भारी-भरकम माला पहनाकर अशोक तिवारी, रमानाथ द्विवेदी, राजकिशोर द्विवेदी, राजेंद तिवारी सहित आचार्यकुलम परिवार ने स्वागत किया। समरसता भोज में भाजपा जिला महामंत्री पुष्पराज पटेल, नीरज सिंह, उदय लोधी, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, पूर्व नगर अध्यक्ष बच्चा तिवारी, राकेश तिवारी, उदयप्रताप सिंह, शिक्षक नेता अनुराग मिश्र, दिनेश शर्मा, संतोष तिवारी, राकेश अग्निहोत्री, किशन चंद्र दीक्षित, दिनेश दीक्षित, बडेलाल सहित तमाम लोग शामिल हुए। सभी ने गरमा गरम खिचड़ी का लुत्फ उठाया और आपसी सौहार्द को बढ़ावा दिया। संगठन के संस्थापक/अध्यक्ष विनोद शुक्ला ने आए हुए सभी लोगों का आभार जताया।

About NW-Editor

Check Also

छाता मिले तो ठेला संचालकों के खिले चेहरे

– रेडक्रास की आजीवन सदस्य आसमा के सहयोग से हुआ वितरण – ठेला संचालक को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *