Breaking News

रिंकू लोहारी ने ग्रामीणों संग सुनी मन की बात

– लालीपुर गांव में हुआ कार्यक्रम, गिनाई योजनाएं
– लालीपुर गांव में ग्रामीणों संग मन की बात सुनते अजय सिंह उर्फ रिंकू लोहारी।
फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी के मण्डल प्रभारी, जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह उर्फ रिंकू लोहारी ने लालीपुर गांव के पूर्व प्रधान राज किशोर पाण्डेय के आवास पर ग्रामीणों के साथ बैठकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रसारित मन की बात को सुना। मन की बात कार्यक्रम के बाद गांव की लक्ष्मी देवी व साधना ने विधवा पेंशन में लेखपाल द्वारा गलत आय प्रमाण पत्र बना देने की शिकायत दर्ज कराई। जिस पर क्षेत्रीय लेखपाल को मोबाइल द्वारा गलत रिपोर्ट पर फटकार लगाई। गांव लालीपुर के सभी ग्रामीणों ने रिंकू लोहारी का स्वागत किया। श्री लोहारी ने बताया कि भारत को 2047 तक पूर्ण विकसित देश बनाने के लिए पीएम मोदी दिन रात कार्य कर रहे हैं। 2047 में भारत पूर्ण विकसित देश बन जाएगा। उन्होने ग्रामीणों के बीच केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं भी गिनाईं। इस मौके पर नागेन्द्र पाण्डेय, पंकज श्रीवास्तव, गुड्डू तिवारी, बच्चा तिवारी, दुर्गेश तिवारी आदि मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

सड़क और पेयजल की मांग को लेकर उद्योग व्यापार मंडल ने सदर विधायक से लगाई गुहार

फतेहपुर। लखनऊ रोड स्थित नई बस्ती उधननापुर (सुखदेव नगर) में सड़क निर्माण एवं पेयजल व्यवस्था …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *