Breaking News

विवाहिता को भगाने आए तीन युवकों को पुलिस ने दबोचा

– तीनों के पास से एक-एक चाकू बरामद
पुलिस की गिरफ्त में तीन आरोपी।
बिंदकी, फतेहपुर। एक विवाहित युवती को तीन युवक भगाने के लिए आए थे। मामले की जानकारी पति ने पुलिस को दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों युवकों के पास से एक-एक चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई कर तीनों को न्यायालय भेज दिया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के समीप से पुलिस ने तीन युवकों अमन उर्फ छोटू पुत्र मंगली पासी, अंशु पुत्र रामनिहोर व विमल यादव पुत्र राजकुमार निवासीगण बड़ा गांव मछरिया थाना गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया। तीनों के पास से पुलिस ने एक-एक छूरी बरामद किया। पुलिस ने रविवार को तीनों को न्यायालय भेज दिया। बताया जाता है कि तीनों युवकों में से एक युवक अमन कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के एक गांव से एक विवाहित युवती को कुछ दिन पहले भगा ले गया था। इसके बाद युवती अपने गांव अपने गांव चली आई थी। इसके बाद अमन अपने दो साथियों अंशु व विमल यादव के साथ उसी युवती को फिर से भगाने आया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और कानूनी कार्रवाई करके रविवार को न्यायालय भेज दिया।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर की ग्रामीण सड़कों की होगी मरम्मत, झाड़ियों और रेनकट्स की सफाई के साथ यातायात सुरक्षा पर जोर

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *