Breaking News

15 साल का सूखा जारी: ऑस्ट्रेलिया ने फिर इंग्लैंड को धूल चटाई, बढ़त पहुँची 2-0

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज 2025 का दूसरा मैच गाबा के ब्रिस्बेन ग्राउंड में पिंक बॉल से खेला गया, जो इस सीरीज का इकलौता डे-नाइट मैच था. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने एकतरफा अंदाज में बाजी मारी और सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली. ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले को सिर्फ 4 दिनों में अपने नाम कर लिया. वहीं, पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भी ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी थी.पिछले मुकाबले की तरह इस बार भी ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से बाजी मारी. इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए सिर्फ 65 रनों का टारगेट रखा, जिसे मेजबान टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया. ऑस्ट्रेलिया की इस जीत के हीरो मिचेल स्टार्क रहे, उन्होंने इस मैच में कुल 8 विकेट चटकाए. वहीं, पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के सभी बल्लेबाजों ने दहाई का आंकड़ा छुआ, जिसने टीम की जीत में एक अहम भूमिका निभाई.

About NW-Editor

Check Also

सिर्फ टिप से बनी 10 लाख की कार! इस भारतीय की कमाई का राज़ चौंका देगा

क्रूज पर काम करने वाले एक युवा कंटेंट क्रिएटर ने हाल ही में सोशल मीडिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *