Breaking News

चारपाई पर जाते समय जहरीले कीड़े ने काटा: 15 वर्षीय किशोर की हुई मौत

खागा, फतेहपुर। कोतवाली क्षेत्र के बरकतीपुर गांव में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। रैदास मोहल्ले में जहरीले कीड़े के काटने से 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर राजस्व टीम गांव पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, बरकतीपुर गांव के रैदास मोहल्ला निवासी धनराज का 15 वर्षीय पुत्र गोलू रात में खाना खाने के बाद सोने के लिए चारपाई पर जा रहा था। इसी दौरान किसी जहरीले कीड़े ने उसे काट लिया। कीड़े के काटने के बाद किशोर की हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे उपचार के लिए ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन उसकी हालत लगातार गंभीर होती गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।

किशोर की मौत की खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों को दी। सूचना पर राजस्व टीम गांव पहुंची और घटनास्थल तथा परिजनों से जानकारी लेकर मामले की जांच शुरू की।

ग्रामीणों के मुताबिक, घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। जहरीले कीड़े के काटने से किशोर की मौत को लेकर परिजन गहरे सदमे में हैं।

About NW-Editor

Check Also

खेत में काम कर रहे वृद्ध को सांप ने डसा, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई मौत

फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दरियापुर में सोमवार सुबह खेत में काम करते समय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *