Breaking News

समीक्षा के दौरान 90% पूरे हुए कार्यों को शीघ्र पूरा कराने की हिदायत

– डीएम के कड़े तेवरों से मातहतो में हड़कंप

न्यूज़ वाणी |

फतेहपुर। जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स ने जनपद में जल निगम (ग्रामीण) द्वारा संचालित परियोजनाओं की बिंदुवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिन परियोजनाओं का कार्य 90 प्रतिशत से अधिक पूर्ण हो चुका है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूरा कराया जाए।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। जो एजेंसियां कार्य में लापरवाही बरत रही हैं, उन्हें नोटिस जारी कर आवश्यकतानुसार ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की जाए। साथ ही जहां भी सड़क खुदाई का कार्य चल रहा है, वहां कार्य पूर्ण होने के बाद सड़क को ठीक तरीके से भरवाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। किसी भी दुर्घटना की स्थिति में संबंधित एजेंसी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि कहीं भूमि संबंधी समस्या आ रही है तो तत्काल अवगत कराया जाए, ताकि उसका समाधान कराया जा सके। जलापूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि पानी की टंकियों से सुचारू रूप से सप्लाई हो और लोगों में भरोसा बढ़े। इसके लिए जनजागरूकता अभियान भी चलाया जाए, जिससे लोग सप्लाई के पानी का अधिक उपयोग करें। जिलाधिकारी ने पंप ऑपरेटरों की समुचित ट्रेनिंग कराने के निर्देश दिए और कहा कि जनप्रतिनिधियों को परियोजनाओं की प्रगति से अवगत कराते हुए स्थलीय निरीक्षण भी कराया जाए। इसके अलावा, “जल सखी” द्वारा किए जा रहे कार्यों की नियमित समीक्षा करते हुए उन्हें प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया गया। उन्होंने अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि ग्राम सभाओं में प्राथमिक विद्यालयों, पंचायत भवनों व अन्य सरकारी भवनों को प्राथमिकता के आधार पर जलापूर्ति से संतृप्त किया जाए, ताकि आमजन को बेहतर सुविधा मिल सके।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में खेत में बिगड़ी युवक की हालत, झाड़-फूंक के दौरान मौत; तांत्रिक हिरासत में

फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उमरा में खेत गए 40 वर्षीय युवक को जहरीले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *