Breaking News

सूरत में खाना खाने के बाद 5 साल की बच्ची की मौत, परिवार के चार सदस्य अस्पताल में भर्ती

सूरत। गुजरात के सूरत में रेस्टोरेंट से मंगाया खाना खाने के बाद एक ही परिवार के पांच सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई। इनमें 5 साल की बच्ची आर्या की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता और दो बहनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने परिवार के सदस्यों में फूड पॉइजनिंग की पुष्टि की है।

परिवार के मुताबिक, 15 अगस्त की शाम उन्होंने शहर के शीतल रेस्टोरेंट से काजू-पनीर समेत अन्य खाना मंगाया था। खाना खाने के बाद परिवार के सदस्यों को पेट दर्द और उल्टी समेत स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां होने लगीं। 16 अगस्त की सुबह बच्ची आर्या की हालत अचानक गंभीर हो गई और उसे अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचने के कुछ ही मिनट बाद डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उसके पिता अशोकभाई, मां और दो बहनों का इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलने के बाद सूरत नगर निगम की टीम ने रेस्टोरेंट की जांच की। जांच के दौरान किचन में साफ-सफाई और हाइजीन से जुड़ी कमियां मिलीं। इसके बाद रेस्टोरेंट को सील कर नोटिस जारी किया गया। अधिकारियों ने खाने के सैंपल भी जांच के लिए भेजे हैं।

फूड सेफ्टी अधिकारियों के मुताबिक, शिकायत मिलने के बाद टीम ने रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया और खराब खाद्य सामग्री को नष्ट कराया। स्वास्थ्य मंत्री ने भी मामले की समीक्षा करते हुए पीड़ित परिवार को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने और लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

फिलहाल बच्ची की मौत का रेस्टोरेंट के खाने से सीधा संबंध जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पोस्टमॉर्टम और खाद्य पदार्थों के सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

About NW-Editor

Check Also

सूरत डबल मर्डर से पहले जीजा-साली की चैट ने खोला राज: ‘दीदी को धोखा नहीं दे सकती…’ था आखिरी मैसेज

गुजरात के सूरत में एक शख्स ने अपने ही घर पर खून की होली खेली. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *