Breaking News

हिमाचल प्रदेश: चंबा में पर्यटकों की कार दुर्घटनाग्रस्त, 6 लोगों की मौत

बकलोह। चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तुनुहट्टी क्षेत्र के काकीरा घार के पास रात करीब तीन बजे हुआ, जब धर्मशाला से डलहौजी की ओर जा रही एक टैक्सी इनोवा अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन में कुल दस लोग सवार थे। इनमें अधिकांश पर्यटक गुजरात के बताए जा रहे हैं। हादसे के समय क्षेत्र में भारी बारिश हो रही थी, जिसके चलते सड़क फिसलन भरी बनी हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि खराब मौसम और फिसलन हादसे की बड़ी वजह हो सकती है। स्थानीय लोगों ने हादसे की आवाज सुनकर तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। इसके बाद पुलिस, स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे और अंधेरे व बारिश के बीच राहत कार्य शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद घायलों और शवों को खाई से बाहर निकाला गया।

मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी

घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन मंडी नंबर की टैक्सी इनोवा थी। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि विजय कुमार सकलानी ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। काकीरा घार के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेज दिया गया था। मैं स्वयं भी घटनास्थल पर पहुंचा और हादसे के कारणों का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में खराब मौसम, भारी बारिश और सड़क पर फिसलन हादसे की संभावित वजह सामने आ रही है। पुलिस द्वारा राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

About NW-Editor

Check Also

हिमाचल प्रदेश पंचायत चुनाव में दिलचस्प मुकाबला, चचेरे भाई आमने-सामने

हीरा सिंह कौशल, महादेव (मंडी)। राजनीति की बिसात पर कब कौन मोहरा बन जाए और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *