Breaking News

डीएम व मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री का विशेष उद्वोधन सेवा योजन कार्यालय में आयोजित किया

महोबा परिषदीय प्राथमिक विद्यालयो मे कार्यरत शिक्षामित्रो के मानदेय को बढ़ाते हुये दिनांक 01 अप्रैल 2026 से नियत मानदेय रू0 18000/- प्रतिमाह की दर से किये जाने पर मुख्यमंत्री का विशेष उद्बोधन एवं शिक्षामित्र सम्मान समारोह जन प्रतिनिधि जय प्रकाश अनुरागी अध्यक्ष जिला पंचायत की अध्यक्षता मे एवं जिलाधिकारी गजल भारद्वाज, मुख्य विकास अधिकारी बलराम कुमार की उपस्थिति मे बेसिक शिक्षा विभाग महोबा के द्वारा आज दिनांक 05 मई 2026 को जिला सेवा योजन कार्यालय मे कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में जनपद के जिला विकास अधिकारी, जिला सेवायोजन अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी, जिला प्रोवेजन अधिकारी, वित्त एवं लेखाधिकारी, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, समस्त जिला समन्वयक, ए०आर०पी० व एस०आर०जी० भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका अपर्णा नायक के द्वारा किया गया। शिक्षको के द्वारा टी०एल०एम० प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका अवलोकन जन प्रतिनिधियो, अधिकारियो व उपस्थित शिक्षामित्रो के द्वारा किया गया। कार्यक्रम मे डीएम के द्वारा उपस्थित शिक्षामित्रो को प्रतीकात्मक चेक प्रदान की गई एवं सभी को शुभ कामनाये एवं बधाई दी गई। सभी शिक्षामित्रो के चेहरे खिले हुये थे और शासन को इस बढ़े हुये मानदेय के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के द्वारा सभी शिक्षामित्रो को ईमानदारी व कर्तव्य निष्ठा से विद्यालयो मे शिक्षण कार्य करने के लिये प्रेरित किया गया एवं सभी को शुभकामनाये एवं बधाई दी।

About NW-Editor

Check Also

डीएम की अध्यक्षता में खनन पटाधारक लाईसेन्सधारक के साथ बैठक संपन्न

महोबा:  जिलाधिकारी गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में समस्त खनन पटटाधारक, खनिज भण्डारण अनुज्ञप्तिधारकों एवं विस्फोटक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *