-53,700 नकद, अवैध तमंचे व पल्सर बाइक बरामद
ब्यूरो संजीव शर्मा
इटावा: जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के क्रम में इटावा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना भरथना पुलिस ने लूट/छिनैती की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में एक अभियुक्त घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र के निर्देशन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी भरथना के नेतृत्व में थाना भरथना पुलिस टीम द्वारा की गई। घटना का विवरण: दिनांक 04/05 मई 2026 की रात्रि में थाना भरथना पुलिस टीम द्वारा घसारा तिराहा के पास संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति नगला छत्तर गांव की ओर से आ रहे हैं। पुलिस द्वारा रोकने का इशारा करने पर दोनों तेजी से भागने लगे, लेकिन मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। अपने को घिरता देख अभियुक्तों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें अभियुक्त विश्वनाथ उर्फ वीपी के दाहिने पैर में गोली लग गई। उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जबकि दूसरे अभियुक्त रितिक कुमार उर्फ डैनी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में खुलासा:
गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने 27 अप्रैल 2026 को थाना भरथना क्षेत्र में अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर एक किराना व्यापारी से छिनैती की घटना को अंजाम दिया था। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि वे अपराध करने के उद्देश्य से अवैध असलहे अपने पास रखते हैं।
बरामदगी: पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 02 अवैध तमंचा (.315 बोर) 06 जिंदा कारतूस (.315 बोर) 04 खोखा कारतूस (.315 बोर) ₹53,700/- नकद 01 बजाज पल्सर मोटरसाइकिल (घटना में प्रयुक्त) बरामद मोटरसाइकिल को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया है।
अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास: गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं। मुख्य अभियुक्त विश्वनाथ उर्फ वीपी पर लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट व अन्य गंभीर धाराओं में कुल 18 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि रितिक कुमार उर्फ डैनी पर 6 मुकदमे पंजीकृत हैं।
पंजीकृत अभियोग: थाना भरथना पर मु0अ0सं0 105/2026 व 112/2026 के तहत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त: रितिक कुमार पुत्र सतेन्द्र उर्फ डैनी, निवासी ग्राम गौतला, थाना अछल्दा, जनपद औरैया उम्र 21 वर्ष विश्वनाथ उर्फ वीपी पुत्र घनश्याम, निवासी मोहल्ला कुमराहन, थाना इकदिल, जनपद इटावा (उम्र 27 वर्ष)
पुलिस टीम: इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह, उपनिरीक्षक तन्मय चौधरी, हेड कांस्टेबल आशुतोष नवीन, हेड कांस्टेबल इन्द्रेश कुमार, कांस्टेबल अजय सिंह, कांस्टेबल सोनवीर, कांस्टेबल गौरव कुमार, कांस्टेबल आकाश कुमार एवं चालक हेड कांस्टेबल सोभाराम की सराहनीय भूमिका रही।
News Wani
