Breaking News

झारखंड में छात्रों पर कार्रवाई के खिलाफ फूटा आक्रोश, एबीवीपी ने किया प्रदर्शन

फतेहपुर। झारखंड में छात्र हितों और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को एबीवीपी ने प्रदर्शन किया। पटेल नगर चौराहे पर झारखंड सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बुद्धि-शुद्धि हवन यज्ञ किया गया और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा गया।

कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर पुलिस बल का प्रयोग कर उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि छात्रों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय दमनात्मक कार्रवाई करना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है।

वक्ताओं ने कहा कि झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार, अनियमितताओं और प्रश्नपत्र लीक के मुद्दे को लेकर छात्र आंदोलन कर रहे हैं। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में झारखंड सरकार के कथित दमनात्मक रवैये के खिलाफ कार्रवाई करने, आंदोलनरत छात्रों पर दर्ज मुकदमों की समीक्षा कर उन्हें वापस लेने तथा छात्रों की समस्याओं का समाधान कराने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए गए और दमनात्मक कार्रवाई बंद नहीं हुई तो विद्यार्थी परिषद देशभर में चरणबद्ध आंदोलन को और तेज करेगी।

कार्यक्रम का नेतृत्व एवं संचालन जिला संयोजक वेदांशी सिंह ने किया। इस दौरान अक्षय त्रिपाठी, प्रशांत दीक्षित, आदित्यांश सिंह, हिमांशु त्रिपाठी, हरिओम, घनश्याम, अनुभव शुक्ला, अंशिका, ऋषि, ओम सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर में खलासी की मौत, चालक ने कानपुर में तोड़ा दम

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-एनएच-2 पर ट्रकों की भिड़ंत में खलासी की मौके पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *