Breaking News

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

फतेहपुर। किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने के मामले में फरार आरोपी को घोष पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा है। सुल्तानपुर घोष थानाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गाँव की रहने वाली किशोरी को आरोपी अगवा कर ले गया था। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आरोपी फरार चल रहा था। चौकी इंचार्ज नौबस्ता उत्कर्ष मिश्रा और उनकी टीम ने बुधवार को पतरिया मोड़ के पास से आरोपी शहजादे ऊर्फ बड़का निवासी पट्टी शाह हथगाँव को गिरफ्तार किया।

About NW-Editor

Check Also

वीरान यूसुफ क्लब को आधुनिक पार्क बनाने की मांग

– ताइक्वांडो एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन – ज्ञापन सौंपते ताइक्वांडो एसोसिएशन के पदाधिकारी। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *