Breaking News

अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म और शादी तुड़वाने का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ के निजामाबाद थाना पुलिस ने गुरुवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उस पर एक युवती का वीडियो वायरल करने की धमकी देने और शादी तुड़वाने का आरोप है। यह गिरफ्तारी गुरुवार सुबह आजमगढ़ के रानी की सराय बायपास क्षेत्र से हुई। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, यह मामला 27 मई को दर्ज किया गया था।

पीड़िता की शिकायत पर निजामाबाद थाने में सरवन कुमार यादव पिता महेन्द्र यादव, निवासी श्रीकान्तपुर, थाना निजामाबाद) के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था। आरोप है कि सरवन ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर पीड़िता के विवाह में बाधा डाली और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका यौन शोषण किया। थानाध्यक्ष के निर्देश पर उपनिरीक्षक मयंक कृष्ण उपाध्याय ने अपनी टीम के साथ कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर आरोपी सरवन कुमार यादव को रानी की सराय बायपास क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के समय उसके पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद हुआ।

About NW-Editor

Check Also

आजमगढ़ में SSP का बड़ा एक्शन: 13 पुलिसकर्मी निलंबित, 19 के खिलाफ विभागीय जांच शुरू

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के एसएसपी डॉ अनिल कुमार ने ड्यूटी में लापरवाही और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *