Breaking News

भुगतान के नाम पर कमीशन मांगने का आरोप

– सीएम को भेजी शिकायत
– शिकायती पत्र देने जाता पीड़ित।
फतेहपुर। ग्राम पंचायत रसूलपुर भभैंचा (सेमरी क्लस्टर) में कराए गए विकास कार्यों के भुगतान को लेकर ग्राम के निवासी अंकेश कुमार ने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर ग्राम पंचायत अधिकारी पुष्पेन्द्र कुमार पर भुगतान रोकने व 20 प्रतिशत कमीशन मांगने का आरोप लगाया। सीएम को भेजी शिकायत में बताया कि ग्राम पंचायत में कई विकास कार्य पूर्ण कराए जा चुके हैं, जिनका स्टीमेट और एमबी कंसल्टिंग इंजीनियर द्वारा तैयार की जा चुकी है। इसके बाद भी छह माह से भुगतान लंबित रखा गया है। आरोप लगाया कि कमीशन न देने के कारण भुगतान नहीं किया जा रहा है, जिससे ग्राम पंचायत के विकास कार्य पूरी तरह बाधित हो गए हैं। बताया कि मामले की शिकायत उन्होंने 27 फरवरी को उच्चाधिकारियों से भी की थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिकायत में प्राथमिक विद्यालय जमालपुर में खड़ंजा निर्माण, मिट्टी भराई, रनिंग वाटर सप्लाई, सामुदायिक शौचालय में कार्य तथा सड़क से जगतपाल के घर तक राबिस एवं अद्धा भराई जैसे विकास कार्य शामिल है। उन्होंने मुख्यमंत्री से निष्पक्ष जांच कर दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग किया। साथ ही ग्राम पंचायत अधिकारी पुष्पेन्द्र कुमार को ग्राम पंचायत रसूलपुर भभैंचा (सेमरी क्लस्टर) से हटाया जाने की मांग किया। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि भुगतान न होने से पंचायत के अन्य विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।

About NW-Editor

Check Also

मंदिर परिसर में शराब पीने से रोकने पर बाबा से मारपीट

– कार्रवाई न होने का आरोप, डीएम से लगाई गुहार – डीएम को शिकायती पत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *