Breaking News
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 37;

भूलेख खतौनी में अवैध नाम दर्ज कराए जाने का आरोप

– ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार
– शिकायती पत्र देने के लिए खड़े थानपुर के ग्रामीण।
फतेहपुर। बिन्दकी तहसील क्षेत्र के ग्राम थानपुर के ग्रामीणों ने भूलेख खतौनी में अवैध नाम दर्ज कराए जाने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को संबोधित एक शिकायती पत्र सौंपा। जिसमें मामले की जांच कराए जाने के लिए आदेश प्रदान किए जाने की मांग की। थानपुर के ग्रामीण गुरूवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और नारेबाजी करते हुए एक शिकायती पत्र अपर उपजिलाधिकारी को सौंपा। जिसमें बताया गया कि गाटा सं0 97/6 रकबा 0.7240 हे0 कोमल पत्नी विपिन नि0 थानपुर व 97/4 मि0 रकबा 0.7290 रूबी सिंह/अमोल सिंह निवासी छिवली व 89/5 रकबा 0.2860 हे0 सुनील कुमार/राम बहादुर निवासी दरियापुर व 89/4 रकबा 1.0840 हे0 रूबी सिंह/अमोल सिंह, 97/5 रकबा 0.4690 हे0 सुनील कुमार/राम बहादुर के नाम क्षेत्रीय लेखपाल की मिलीभगत से फर्जी दर्ज हो गए हैं। इन गाटा संख्या की पुरानी खतौनी नहीं है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि भूलेख खतौनी में फर्जीवाड़ा हुआ है। ग्रामीणों ने इनकी जांच कराए जाने का आदेश संबंधित अधिकारी व कर्मचारी को प्रदान किए जाने की मांग की। इस मौके पर राकेश, रामश्री, सियादुलारी, राम दुलारी, गंगादेई, अरविन्द, शिव कुमार, नीशू, राधा, शालिनी, राजेश, शिवकुमारी, बलराज, सुखराम, प्रेमा देवी, मलखान, सोनू, सुखराम निषाद, राम प्रकाश, राजू, अनिल, प्रदीप आदि मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

ससुराल में युवक ने खत्म की जिंदगी, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव

फतेहपुर। जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम रोशनपुर में अपनी ससुराल में रह रहे 35 वर्षीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *