Breaking News

नागपंचमी पर आस्था का अद्भुत संगम, भाजपा जिलाध्यक्ष के आवास पर बनाए गए 11 हजार शिवलिंग

महोबा : नागपंचमी के पावन पर्व पर जिले में धार्मिक आस्था और भक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिला। भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन लाल कुशवाहा के आवास पर श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ 11 हजार शिवलिंगों का निर्माण किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की।
सुबह से ही आवास पर धार्मिक माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिवलिंगों का निर्माण कर भगवान शिव का पूजन किया। नागपंचमी के अवसर पर भगवान शिव एवं नाग देवता की आराधना करते हुए परिवार, समाज और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की गई।
11 हजार शिवलिंगों का निर्माण धार्मिक आयोजन का विशेष आकर्षण रहा। श्रद्धालुओं में भगवान शिव के प्रति गहरी आस्था और उत्साह देखने को मिला। पूजन के दौरान हर-हर महादेव और भगवान शिव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन लाल कुशवाहा ने नागपंचमी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में पर्व-त्योहारों का विशेष महत्व है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और सनातन संस्कृति के प्रति आस्था को मजबूत करते हैं। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से सभी के सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।
आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया। पूरे कार्यक्रम में श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा। नागपंचमी के अवसर पर आयोजित इस विशेष धार्मिक कार्यक्रम ने क्षेत्र में लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना।

About NW-Editor

Check Also

निवाड़ी ने छतरपुर को एक अंक से दी मात, जीता जलविहार मेला कबड्डी का खिताब

महोबा। जलविहार मेला महोत्सव के तहत नगर के मेला ग्राउंड में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *