Breaking News

फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: बस की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, दो साल के बच्चे की मौत, छह घायल

फतेहपुर। बस की टक्कर से ई-रिक्शा सवार सात लोग घायल हो गए। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथगाम रोड स्थित पतहापुर गांव के निकट सोमवार को करीब 10 बजे एक निजी बस ने सामने से ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ई-रिक्शा पलट गया।

हादसे में पलिया गांव के सात लोग घायल हो गए। ई-रिक्शा में हथगाम थाने के पलिया गांव की गीता देवी (58), केतन शर्मा (25), शालिनी शर्मा (23), अंशी (4), आराधना (6), पाठक शर्मा की पत्नी लक्ष्मी (30) और लक्ष्मी का दो वर्षीय पुत्र वासु सवार थे।

घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया। सीएचसी के डॉक्टर उत्कर्ष यादव के मुताबिक लक्ष्मी और उनके पुत्र वासु की हालत गंभीर थी, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान वासु की मौत हो गई।

उधर, टक्कर मारने के बाद बस चालक वाहन लेकर भागने लगा। ग्रामीणों ने चालक को मथैयापुर चौराहे के पास घेर लिया। पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि बस चालक को हिरासत में ले लिया गया है। बस थाने में खड़ी करा दी गई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में दर्दनाक हादसा: पड़ोसी की दीवार गिरने से महिला की मौत, तीन लोग घायल

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के मसवानी मोहल्ला, कालिकन रोड में सोमवार सुबह पड़ोसी की दीवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *