Breaking News

”राजस्थान में खेलते-खेलते हुआ हादसा: 5 साल के बच्चे ने कट्टा दबाया, लगी राउंड, बच्चे की मौत”

राजस्थान: देसी कट्टे से एक मासूम बच्चे की जान चली गई. मृतक बच्चे की पहचान देवांशु के रूप में की गई है. देवांशु की उम्र पांच साल थी. ये घटना शाहपुरा जिले में विराटनगर के छीतौली की बरड़ा की ढाणी की बताई जा रही है. पूरी घटना रविवार की है. जानकारी के अनुसार, देसी कट्टे से निकली गोली देवांशु के ललाट को चीरते हुए आर-पार निकल गई. इससे देवांशु ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

पिता मुकेश पहले एक डिफेंस एकेडमी चलाता: देवांशु अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था. सिंगर कान्हा गुर्जर और मुकेश पटेल का बेटा देवांशु रविवार दोपहर को अकेले देशी कट्टे से खेल रहा था. घर में संदूक में रखा था. देवांशु ने संदूक खोल लिया और उसमें से कट्टा निकालकर खेलने लगा. देवांशु का पिता मुकेश पहले एक डिफेंस एकेडमी चलाता था. फिर उसने चार साल बाद एकेडमी बंद कर दी.

देवांशु के ललाट को चीरकर आर-पार हो गई: लगभग एक साल पहले ही दंपत्ति ने गाना शुरू किया था. पुलिस के अनुसार, देवांशु अकेला कमरे में कट्टे से खेल रहा था. इसी दौरान उससे कट्टे का ट्रिगर दब गया. फिर कट्टे से निकली गोली देवांशु के ललाट को चीरकर आर-पार हो गई. इसके बाद बच्चे के परिवार वाले उसको चंदवाजी के निम्स अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने देवांशु को मृत घोषित कर दिया.

पुलिस के सामने कुछ सावल खड़े हो गए: मौके पर पहुंचकर एफएसएल की टीम ने सबूत इकठ्ठा किए हैं. इस घटना के बाद पुलिस के सामने कुछ सावल खड़े हो गए हैं, जिनके जवाब पुलिस को तलाशने हैं. जैसे- देशी कट्टा घर में किसने रखा. क्या किसी वारदात को अंजाम देने के लिए कट्टा घर में रखा गया था. घर में कट्टा कहां से आया. क्या इलाके में अवैध कट्टे आसानी से मिल रहे हैं.

About NW-Editor

Check Also

अलवर में नाबालिग छात्रा के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, एक आरोपी गिरफ्तार; ग्रामीणों का आक्रोश

राजस्थान के अलवर से सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां कक्षा 11 में पढ़ने वाली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *