– आईटी मंच की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन
-बैठक में भाग लेते पदाधिकारी।
फतेहपुर। अपना दल (एस) के जिला कार्यालय चित्रांश नगर में आईटी मंच की महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष बिपिन कौशल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष शैलेंद्र पटेल के निर्देश पर किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष बृजेश पाल ने किया, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के प्रदेश महासचिव आशीष सिंह उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने व आगामी विधानसभा एवं पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा करते हुए सक्रिय सदस्यता अभियान को तेज करने पर जोर दिया गया। साथ ही पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को घर-घर तक पहुंचाने, हर घर झंडा व नेम प्लेट अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने और संगठनात्मक गतिविधियों को बूथ स्तर तक सक्रिय करने की रणनीति तैयार की गई। मुख्य अतिथि आशीष सिंह ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की जनहितकारी नीतियों को आम जनता तक पहुंचाकर संगठन का जनाधार और अधिक मजबूत बनाया जाए। बैठक में जिलाध्यक्ष आईटी मंच विपिन कौशल, जिला उपाध्यक्ष बृजेश पाल, योगेंद्र सिंह राणा, अभय सोनकर, मोनू कौशल, दिलदार अली, सचिन कुमार, शहीद हसन, वीरेंद्र कुमार, रवि कुमार, रितिक, मुकेश कुमार, दीपचंद, प्रफुल्ल जायसवाल, करण कुमार, मुकेश मौर्य, आकाश मौर्य, लालमन पटेल, रामगुलाम विश्वकर्मा उपस्थित रहे।

News Wani