Breaking News

“जोधपुर हाईवे पर तेज रफ्तार बस पलटी, लोगों की मौत, महिला-बच्चों के हाथ कटे”

राजस्थान: जोधपुर हाईवे पर गोल चौराहे के पास तेज रफ्तार प्राइवेट बस पलट गई। इस दौरान बस का टायर भी फट गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और महिला-बच्चे का एक-एक हाथ कटकर अलग हो गया। बस हरिद्वार से जोधपुर जा रही थी। हादसा ब्यावर जिले में साकेत नगर इलाके में गोल चौराहे के पास सुबह 6 बजे हुआ। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। थाना प्रभारी जितेंद्र फौजदार ने बताया- हादसे में जोधपुर निवासी मोडा (45) पुत्र चंद्राराम की मौत हो गई है। बस में सवार 35 में से 30 से ज्यादा सवारियां चोटिल हो गईं। घायलों में बच्चे और महिलाएं शामिल हैं। 18 घायलों को ब्यावर के अमृतकौर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोगों ने घायल यात्रियों को बस से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शी शुभम जोशी ने बताया- वह अहमदाबाद जा रहा था। हाईवे पर घुमाव पर बस की स्पीड तेज थी और अचानक पलट गई। यात्रियों ने बताया कि ड्राइवर ओवर स्पीड में बस चला रहा था और उसे टोका भी, लेकिन नहीं माना। हादसे में घायल दुर्गाराम (13) निवासी बड़ली (जोधपुर) और पुष्पा कंवर (47) निवासी सोजत का हाथ कटा है। वही बालेसर निवासी पूनाराम, बड़ली (जोधपुर) निवासी रीतू, धापू देवी, सोजत निवासी चंदनी बाई चौपड़ा, पाली निवासी मांगीदेवी, भंवर देवासी, अनंदाराम, बालोतरा निवासी मोडाराम, डोरयावास निवासी चंद्राराम, देवलिया कलां निवासी पायल, प्रदीप, प्रहलाद, पीपाड़सिटी (जोधपुर) निवासी राहुल है। थाना प्रभारी जितेंद्र फौजदार ने बताया- सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को जब्त कर ड्राइवर और कंडक्टर को अरेस्ट कर लिया। पुलिस जांच में जुटी है। रोड इंजीनियरिंग डिफेक्ट लगता है। इस सप्ताह ये तीसरा एक्सीडेंट है।

About NW-Editor

Check Also

राजस्थान में फिर बदला मौसम का मिजाज, आज कई जिलों में बारिश का अलर्ट; जानें कहां बरसेंगे बादल

राजस्थान मौसम अपडेट: राजस्थान में मानसून की सक्रियता बनी हुई है। 9 अगस्त को प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *