Breaking News

रक्तदान जागरूकता और मेंटल हेल्थ के लिए नोएडा से कुशीनगर तक साइकिल यात्रा पर निकले अतुल सिंह का फतेहपुर में स्वागत

फतेहपुर। रक्तदान जागरूकता और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से नोएडा से कुशीनगर तक साइकिल यात्रा कर रहे युवा समाजसेवी अतुल सिंह का फतेहपुर पहुंचने पर विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। नोएडा स्थित प्रणव फाउंडेशन के सहयोग से संचालित इस विशेष अभियान के तहत अतुल सिंह साइकिल से नोएडा, दिल्ली, मेरठ, लखनऊ, कानपुर होते हुए फतेहपुर पहुंचे। उनका उद्देश्य लोगों के बीच रक्तदान को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करना तथा मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। अतुल सिंह अब तक देश के 23 राज्यों में रक्तदान कर चुके हैं। इनमें उत्तर प्रदेश, नागालैंड, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, कर्नाटक, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, असम, अरुणाचल प्रदेश एवं मेघालय शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पांच और राज्यों में रक्तदान का लक्ष्य पूरा करने के लिए यह साइकिल यात्रा शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में कॉर्पोरेट सेक्टर, शिक्षा एवं प्रतिस्पर्धा के बढ़ते दबाव के कारण लोग मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं। ऐसे में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना भी इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। फतेहपुर आगमन पर जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने का कार्य करने वाली संस्था फाइट फॉर हंगर, सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन तथा अन्य सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर फाइट फॉर हंगर से संजय श्रीवास्तव, देव गुप्ता, पियूष गुप्ता, सैंडी गुप्ता एवं सोनाक्षी तथा सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन से गुरमीत सिंह, हिमांशु श्रीवास्तव, ऋषि सागर, आयुष मौर्य, हंसिका एवं उमैर अजमल उपस्थित रहे। वहीं मानस रक्त केंद्र से अमन यादव, अनामिका, अंजली, विष्णु एवं अनुस सहित अन्य लोगों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

About NW-Editor

Check Also

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

– श्रीमद भागवत कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकालते लोग। फतेहपुर। ग्राम पोस्ट टेंडी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *