Breaking News

बसपाईयों ने राजमाता की श्रद्धा के साथ मनाई जयंती

– बैठक कर संगठन मजबूती पर किया मंथन
– राजमाता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर जयंती मनाते बसपाई।
फतेहपुर। बहुजन समाज पार्टी की जिला स्तरीय बैठक रविवार को नई तहसील चौराहे के निकट आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बसपा जिलाध्यक्ष वीर प्रकाश लोधी एडवोकेट ने की। राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर एवं मुख्य मंडल प्रभारी प्रयागराज मंडल डॉ. मदन राम गौतम उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने राजमाता अहिल्याबाई होल्कर को धर्मनिरपेक्ष, साहसी और जनकल्याणकारी शासक बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिस प्रकार वर्ष 1996 में पाल समाज को प्रतिनिधित्व मिला था, उसी प्रकार वर्ष 2027 में भी पाल समाज से विधायक बनाने के लिए संगठित होकर कार्य किया जाएगा। बैठक में पार्टी संगठन की मजबूती और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सभी विधानसभा क्षेत्रों के संगठनात्मक ढांचे की समीक्षा करते हुए सेक्टर स्तर की समितियों की सूची एक सप्ताह के भीतर जमा करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा सतीश जाटव, चिंतामणि वर्मा, पूर्व विधायक मुरलीधर एडवोकेट, विवेक कुमार माधुरे, मो. हाशिम, मो. आसिफ, अब्दुल गनी, रहमान, सिपाही लाल यादव, सूर्यपाल लोधी, चंदन सिंह लोधी, प्रताप पाल, शत्रुघ्न पाल, धर्मपाल पाल, रामशंकर पाल, सूर्यभवन फौजी, रमेश गौतम, प्रबुद्ध कुमार गौतम, सतीश पासी, हेमराज वर्मा, चेतराम गौतम, ललित गौतम, संतोष कुमार गौतम, एमपी भास्कर, रामसिरोमन गिहार, रामहित प्रियदर्शी, अशोक कुमार कोरी, सुरेश कुमार पेशकार, रामौतार सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

नोएडा से कुशीनगर तक निकले साइकिल यात्री का स्वागत

– रक्तदान व मानसिक स्वास्थ्य के संदेश को जन-जन तक पहुंचा रहे अतुल – साइकिल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *