Breaking News

भाकियू ने मांगो को लेकर किया धरना प्रदर्शन

फतेहपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुटके प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित किया गया। इस अवसर पर नौ सूत्रीय मांगों को उठाया गया। जिसमें कहा गया कि गन्ना पेराई सत्र का काफी समय बीत जाने के बावजूद गन्ने का भाव घोषित नहीं किया गया है। गन्ने का मूल्य 500 प्रति कुंतल घोषित किया जाए। सरकार के द्वारा बजट सत्र में की गई घोषणा के अनुसार किसानों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जाए। निजी नलकूपों में मीटर लगवाने की प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रोका जाए। किसानों को आवारा पशुओं से मुक्ति दिलाई जाए। एनजीटी के नियमों में किसानों को ढील दी जाए। धान खरीद में फर्जी खतौनी लगाकर धान खरीद में बड़ा घोटाला किया जा रहा है इसकी जांच कराई जाए। कल्याणपुर उमरौड़ी गांव में नेशनल हाईवे में आए दिन मार्ग दुर्घटना होते हैं ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जाए। इस अवसर पर ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष अशोक उत्तम पटेल, ज्ञान सिंह, नवल सिंह पटेल, दिनेश शुक्ला, पप्पू सिंह, कप्तान सिंह यादव, जितेंद्र त्रिपाठी, अजीत उत्तम, कंचन सिंह, ममता गुप्ता, राजू पटेल, राहुल उमराव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर की ग्रामीण सड़कों की होगी मरम्मत, झाड़ियों और रेनकट्स की सफाई के साथ यातायात सुरक्षा पर जोर

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *