Breaking News

राजस्थान में सुरक्षा का बड़ा वार: टोंक DST ने 150 किलो विस्फोटक पकड़ा, दो आरोपी दबोचे

राजस्थान की टोंक पुलिस की DST (डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम) टीम ने बड़ी कार्यवाही की है. टीम ने भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक सामग्री बरामद की है. इसके साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक कार को भी जब्त किया है.जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बूंदी से टोंक की ओर एक कार में विस्फोटक सामग्री की सप्लाई ले जाई जा रही है. जिसके बाद टीम ने बरौनी थाना इलाके में नाकाबंदी की और एक संदिग्ध मारुति सियाज गाड़ी को रोका. तलाशी के दौरान कार के अंदर से विस्फोटक का जखीरा बरामद हुआ, जिसे देखकर पुलिस भी हैरान रह गई.

DST टीम ने बूंदी से टोंक लाए गए करीब 150 किलो अमोनियम नाइट्रेट को कार से जब्त किया. साथ ही 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो बूंदी जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं. यह विस्फोटक एक मारुति सियाज कार में भरकर बूंदी जिले के करवर से टोंक लाया था.

गुप्त सूचना पर कार्रवाई

DST टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बूंदी से टोंक की ओर विस्फोटक सामग्री की सप्लाई की जा रही है.सूचना के आधार पर बरौनी थाना क्षेत्र में नाकाबंदी कर मारुति सियाज कार को रोका गया. तलाशी के दौरान कार में यूरिया खाद के कट्टों में छिपाकर रखा गया 150 किलो अमोनियम नाइट्रेट, इसके साथ 200 डेंजर एक्सप्लोसिव कार्टेज और सेफ्टी फ्यूज वायर के 6 बंडल (कुल करीब 1100 मीटर) बरामद किए गए.

आरोपियों से पूछताछ में जुटी पुलिस

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेंद्र पुत्र भंवरलाल (उम्र 48 वर्ष) और सुरेंद्र मोची पुत्र दुलीलाल (उम्र 33 वर्ष) के रूप में हुई है. ये दोनों थाना करवर, जिला बूंदी के रहने वाले हैं. दोनों आरोपी विस्फोटक सामग्री को अवैध रूप से एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जा रहे थे. फिलाहल पुलिस आरोपियों से विस्फोटक सामग्री की सप्लाई और इसके उपयोग को लेकर पूछताछ कर रही है. मामले में आगे की जांच जारी है.

About NW-Editor

Check Also

“गाजीपुर कांड पर गरमाई सियासत: Akhilesh Yadav का हमला—‘योगी सरकार में महिलाएं असुरक्षित’”

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नाबालिग लड़की का शव मिलने के मामले ने प्रदेश की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *