Breaking News

बिलासपुर SSP का बड़ा एक्शन: गिरफ्तारी वारंट की तामिली में लापरवाही पर TI अभय सिंह बैस निलंबित

बिलासपुर। एसएसपी रजनेश सिंह ने कार्रवाई करते हुए तत्कालीन सिरगिट्टी थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस को सस्पेंड कर दिया है। उन पर कोर्ट से जारी गिरफ्तारी वारंट की तामिली और उससे संबंधित रिपोर्ट समय पर उच्च अधिकारियों को नहीं भेजने का आरोप हैं। जारी सस्पेंड आदेश के अनुसार बिहार के कैमूर (भभुआ) स्थित प्रथम व्यवहार न्यायालय के एक मामले में आरोपी मोहम्मद आरिफ खान के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट की तामिली करने और उसकी स्थिति की जानकारी पुलिस मुख्यालय रायपुर को देने के निर्देश दिए गए थे। पुलिस मुख्यालय के 12 जून 2026 के पत्र के बावजूद निर्धारित समय सीमा में पालन रिपोर्ट नहीं भेजा गया।

एसएसपी ने इसे थाना प्रभारी के दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही माना। इसी आधार पर तत्कालीन सिरगिट्टी थाना प्रभारी और वर्तमान में रक्षित केंद्र में पदस्थ निरीक्षक अभय सिंह बैस को तत्काल प्रभाव से सस्पेंज कर दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ता देय होगा। जिले में पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही को लेकर एसएसपी की इस कार्रवाई को सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

About NW-Editor

Check Also

“गांव में खुली पानी की टंकी में गिरकर 3 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत”

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली दुर्घटना सामने आई है। कोटा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *