Breaking News

केलों के नीचे छिपी थी 4.5 करोड़ की खेप: 912 किलो गांजा बरामद, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

महासमुंद: पुलिस ने नशा तस्करी के एक बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 4.5 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के गांजा मामले में मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है. बसना पुलिस ने उत्तर प्रदेश के शामली से आरोपी विनय शर्मा उर्फ पंडित जी को दबोच लिया, जो इस पूरे सिंडिकेट का मुख्य सरगना बताया जा रहा है. पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई ‘सोर्स से डेस्टिनेशन तक’ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई है. जांच में सामने आया कि आरोपी लंबे समय से शराब ठेकों की आड़ में अवैध मादक पदार्थों का नेटवर्क चला रहा था और कई राज्यों में सक्रिय था.

केलों की आड़ में 912 किलो गांजे की तस्करी

17 अप्रैल को बसना थाना पुलिस ने पलसापाली बैरियर पर एक आयशर मालवाहक वाहन (AP 39 TT 4556) को जांच के लिए रोका था. वाहन में कच्चे केलों के नीचे छिपाकर 29 प्लास्टिक बोरियों में 912.760 किलोग्राम गांजा रखा गया था. इस खेप की अनुमानित कीमत 4 करोड़ 56 लाख रुपये से अधिक आंकी गई. पुलिस ने मौके से चार फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद की थीं. यह खेप ओडिशा के कंधमाल से लोड होकर उत्तर प्रदेश के शामली में पहुंचाई जा रही थी.

जांच में सामने आया मास्टरमाइंड: जांच के दौरान मोबाइल विश्लेषण और पूछताछ से यह स्पष्ट हुआ कि इस पूरे नेटवर्क का मुख्य फाइनेंसर और रिसीवर विनय शर्मा ही है. इसके बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर उसे उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया. आरोपी की पहचान शामली निवासी विनय शर्मा (50) के रूप में हुई है, जो कई राज्यों में अवैध शराब, भांग और गांजा कारोबार से जुड़ा हुआ बताया गया है.

पूरे सिंडिकेट पर कार्रवाई: पुलिस ने इस मामले में अब तक कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें सप्लायर, कैरियर और मिडिलमैन शामिल हैं—

विनय कुमार शर्मा उर्फ पंडित जी (मुख्य सरगना, यूपी) – 17 जून 2026 को गिरफ्तार
अब्दुल नईम (कैरियर/ड्राइवर, झारखंड) – 17 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार
रामजी ठाकुर (मिडिलमैन) – 24 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार
रमाकांत बेहरा (सप्लायर, ओडिशा) – 24 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार
बबूल नायक (सप्लायर, ओडिशा) – 14 मई 2026 को गिरफ्तार

बड़ी जब्ती: 912.760 किलोग्राम अवैध गांजा; आयशर प्रो 2059 मालवाहक वाहन
4 फर्जी नंबर प्लेट
आगे की कार्रवाई: मुख्य आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर महासमुंद लाया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि पूछताछ में और बड़े नेटवर्क व राज्यों में फैले तस्करी गिरोह का खुलासा होने की संभावना है.

About NW-Editor

Check Also

कोरिया में रेत तस्करी विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, भाजपा नेता को फॉर्च्यूनर में जिंदा जलाया गया; साथी की हत्या और 3 लोग घायल।

कोरिया : छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में रेत कारोबार को लेकर हुए विवाद में भाजपा के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *