Breaking News

भाजपा विकास कार्यों के दम पर लड़ेगी 2027 का विधानसभा चुनाव, बूथ कार्यकर्ताओं को जीत की जिम्मेदारी

बांदा। न्यूज़ वाणी ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन पार्टी जिला कार्यालय में किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं प्रदेश सह प्रभारी जगदीश भाई पटेल ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा कि भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव अपने विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के दम पर लड़ेगी। चुनाव में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी, क्योंकि बूथ कार्यकर्ता ही संगठन की मजबूत नींव हैं।

जगदीश पटेल ने कहा कि किसी भी चुनाव में जीत का रास्ता बूथ से होकर गुजरता है। बूथ कार्यकर्ताओं की मेहनत और सक्रियता ही पार्टी की जीत सुनिश्चित करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने और बूथ स्तर पर पार्टी की संरचना को और प्रभावी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की ताकत के दम पर प्रदेश में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी।

उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब थी और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चुनौतियां थीं। वहीं भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था बेहतर हुई है और महिलाएं पहले की अपेक्षा अधिक सुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में विकास के ऐसे कार्य किए हैं, जो पिछली सरकारें नहीं कर सकीं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने की अपील करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही आगामी चुनाव में सफलता का आधार बनेगी।

कार्यशाला को जिला प्रभारी संत बिलास शिवहरे ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने अतिथियों एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अखिलेश नाथ दीक्षित, श्रंग ऋषि, जिला प्रभारी महोबा इंद्रपाल सिंह पटेल, क्षेत्रीय मंत्री विनोद, सुधीर कुशवाहा, अमित सेठ भोलू, उत्तम सक्सेना, प्रभा गुप्ता, वंदना गुप्ता, रीता गुप्ता, निर्मला गौतम, प्रेम नारायण पटेल, निखिल सक्सेना, दुर्गा चौरसिया, आनंदी साहू, ओम प्रकाश गौतम और पंकज रैकवार सहित बांदा, चित्रकूट एवं महोबा के जिला प्रभारी, प्रवासी, जिला पदाधिकारी और मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

बांदा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, 125 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। आमजन को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी देने और शासन की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *