– भाजपाईयों ने अंबेडकर पार्क पर किया धरना व प्रदर्षन
फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट स्थित अंबेडकर पार्क में भाजपाइयों ने धरना व प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल भी मौजूद रहे। अपने संबोधन में बोलते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने जिस तरीके से भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का अपमान किया है। उसे भारतीय जनता पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का यह स्वभाव बन गया है कि वह समय-समय पर बाबा साहब का अपमान करती रहती हैं। उन्होंने कहा कि जब समाजवादी पार्टी की प्रदेश में सरकार थी तो कन्नौज में एक मेडिकल कॉलेज का नाम बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के नाम से बदल दिा गया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी यह कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और इसी के चलते यह धरना और प्रदर्शन किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने कहा कि लगातार बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन से जुड़े हुए पहलुओं को भाजपा समय-समय पर उठाती रही है, आगे भी उठाती रहेगी ताकि जनता जान सके कि बाबा साहब ने कितना संघर्ष किया है। इस अवसर पर जिला महामंत्री पुष्पराज पटेल, जिला उपाध्यक्ष अर्चना त्रिपाठी, ज्ञानेंद्र सचान, अपर्णा सिंह गौतम, मनोज मिश्रा, सुशीला मौर्य, अजय सिंह उर्फ रिंकू लोहारी, विवेक श्रीवास्तव, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ज्योति प्रवीण, सुनिधि तिवारी, वंदना द्विवेदी, पुष्पा पासवान, अमित शिवहरे, विजय प्रताप सिंह, सभासद विनय तिवारी, संजय लाला, सुनील गुप्ता, अतीश पासवान, दीपक मौर्य, स्वरूप राज सिंह जूली, अभिषेक श्रीवास्तव, अमित त्रिवेदी, विक्रम सिंह चंदेल, सुनीता गुप्ता, ऋतिक पाल, पूनम पांडेय, स्वामी शरण पाल, जसवंत गिहार, भारत श्रीवास्तव, संगीता द्विवेदी, विनोद गोतम, देवनाथ धाकड़े भी मौजूद रहे।