Breaking News

सीएचसी बिंदकी में लगा रक्तदान शिविर

– दस लोगों ने किया रक्तदान
रक्तदान शिविर में भाग लेते रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन व ईओ।
बिंदकी, फतेहपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित रक्तदान शिविर में दस लोगों ने रक्तदान किया। वक्ताआंे ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है इसे दूसरे को जीवनदान मिलता है। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र भी दिए गए।
नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी चंद्र प्रकाश पांडेय व समाजसेवी मोना ओमर ने फीता काटकर किया। जिसमें 10 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। अधिशासी अधिकारी चंद्र प्रकाश पांडेय ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान होता है इसे दूसरे को जीवनदान मिलता है। रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि समय-समय पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाता है जिसमें लोग रक्तदान करते है। इस मौके पर समाजसेवी मोना ओमर, विश्वास गुप्ता, विमलेश, रिंकू तिवारी, शमीम अंसारी, अनूप अग्रवाल, प्रशांत ओमर, रवींद्र शुक्ला, निखिल, शुभम गोस्वामी, अजय, जानकी प्रसाद, कमल कुमार मौजूद रहे। रक्तदान करने वालों में विश्वास गुप्ता, शशांक, निखिल, रवींद्र शुक्ला, अजय कुमार, शुभम, गोस्वामी, दिनेश शर्मा सहित अन्य शामिल रहे।

About NW-Editor

Check Also

जंगल में पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव, गांव में फैली सनसनी

फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के घनघौल गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 57 वर्षीय अधेड़ ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *