Breaking News

सगाई टूटी, रिश्तों में बढ़ा तनाव और स्कूल में मौत: प्रिंसिपल के सुसाइड नोट से मचा हड़कंप

गोरखपुर जिले के चौरी-चौरा थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल ने कॉलेज परिसर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले प्रिंसिपल ने एक सुसाइड नोट लिखा और उसका वीडियो बनाकर अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर भी लगाया था। मृतक की पहचान 30 वर्षीय धीरज सिंह के रूप में हुई है, जो इब्राहिमपुर गांव स्थित यदुवंश सिंह पार्वती देवी इंटर कॉलेज में प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत थे। उनके पिता दिनेश सिंह कॉलेज के प्रबंधक हैं। शनिवार को धीरज रोज की तरह कॉलेज गए थे, लेकिन रविवार सुबह तक घर नहीं लौटे।

परिजनों के मुताबिक, जब छोटा भाई सत्य प्रकाश सिंह उन्हें खोजते हुए कॉलेज पहुंचा तो उनका कमरा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला, जिसके बाद दरवाजा तोड़ा गया। अंदर का दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए—धीरज सिंह का शव पंखे की कुंडी से लटका हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। तलाशी के दौरान मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें उन्होंने कॉलेज की एक शिक्षिका से प्रेम संबंध का उल्लेख किया है। नोट में लिखा गया है कि दोनों परिवार पहले शादी के लिए सहमत थे, लेकिन बाद में लड़की और उसके परिवार ने शादी से इनकार कर दिया।

सुसाइड नोट में यह भी आरोप लगाया गया है कि युवती संबंध बनाए रखने के बाद दबाव बनाने लगी और आत्महत्या करने की धमकी तक देने लगी। वहीं परिजनों ने भी आरोप लगाया है कि युवती का परिवार धीरज को धमकी देता था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है और सुसाइड नोट, वीडियो तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है और लोग इसे लेकर कई सवाल उठा रहे हैं।

About NW-Editor

Check Also

जमीनी रंजिश में सरेआम ऑटो चालक को लाठी-डंडों से पीटा, अपनों पर ही घर का चिराग बुझाने का आरोप

गोरखपुर जिले के उरुवा थाना क्षेत्र के ढखवा गांव में शनिवार रात जमीनी विवाद को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *