Breaking News
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 35;

सामूहिक दुष्कर्म कांड पर बसपा ने सौंपा ज्ञापन

– आरोपियों की गिरफ्तारी व सख्त कार्रवाई की उठाई मांग
– ज्ञापन देने के लिए कलेक्ट्रेट में खड़े बसपाई।
फतेहपुर। जनपद में हुए सामूहिक दुष्कर्म कांड को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने कड़ा विरोध जताते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। बसपा जिलाध्यक्ष वीर प्रकाश लोधी एडवोकेट के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में घटना की निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि चौबीस अप्रैल को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मंदखोर (हेदरगांव) पोस्ट कुसमा सोहन में सामूहिक दुष्कर्म की गंभीर घटना सामने आई, जिसमें मुकदमा संख्या 115/2026 दर्ज किया गया है। पार्टी ने कहा कि इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश और भय का माहौल है। बसपा ने अपनी मांगों में कहा कि सभी नामजद आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। साथ ही पीड़िता और उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। पार्टी ने पीड़िता को 25 लाख रुपये का आर्थिक मुआवजा देने व प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने की भी मांग की है। इसके अतिरिक्त पीड़िता को सरकारी नौकरी देकर उसके भविष्य को सुरक्षित करने की बात कही गई है। ज्ञापन में आरोपियों द्वारा अर्जित अवैध संपत्तियों की जांच कराने, उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट और राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई करने तथा उन्हें संरक्षण देने वालों के विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही आरोपियों से जुड़े अवैध खनन और सार्वजनिक भूमि पर कब्जों की जांच कर उन्हें जब्त करने और क्षतिपूर्ति वसूलने की बात भी कही गई है। जिलाध्यक्ष वीर प्रकाश लोधी ने प्रशासन से मांग किया कि मामले में त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए पीड़िता को न्याय दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी आंदोलन करने को बाध्य होगी। ज्ञापन देने वालों में सूर्य पाल लोधी, गुरु प्रसाद एडवोकेट, मंडल प्रभारी प्रयागराज विवेक माधुरे, जिला उपाध्यक्ष महेश मिश्रा, नगर अध्यक्ष गाज़ी अब्दुर रहमान गनी, मुस्तफा मंसूरी, चेतराम गौतम, जगदीश मौर्या, सर्वेश गौतम, गुलशन गौतम,, सतेंद्र गौतम, सतीश पासी, एमपी भास्कर मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

मौलाना के हत्यारों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग

– माब लिंचिंग के दोषियों पर पुलिस करें कार्रवाई – डीएम को ज्ञापन देने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *