Breaking News

खागा के नवागंतुक कोतवाल से व्यापार मंडल ने की मुलाकात

 

खागा फतेहपुर। कोतवाली के नवागंतुक प्रभारी निरीक्षक गिरेंद्र पाल सिंह से मंगलवार को व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल की अगुवाई में खागा नगर के व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने कहा कि व्यापारियों वा नगरवासियों के हित के लिए जितना अच्छा कार्य हो सकता है उतना अच्छा कार्य करने की पूरी कोशिश करूंगा। उन्होंने कहा कि कोतवाली में दलालों का प्रवेश पूरी तरह से बंद रहेगा। कोई भी व्यक्ति सीधे तौर बिना किसी संकोच के मिल सकता है। अगर काम जायज होगा तो तो बिना सिफारिश के होगा। उन्होंने व्यापार मंडल से भी सहयोग की अपेक्षा की है। इस दौरान प्रमुख रूप से व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष राजेश चौधरी, गगन अग्रवाल,अनिल साहू, खागा नगर के वरिष्ठ संरक्षक कमलेश बाजपेई, अब्दुल हफीज हाफिज, हाफिज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज शुक्ल, उपाध्यक्ष डाक्टर आर सी राय, रामप्रकाश केसरवानी उर्फ बबलू सभासद, भूप सिंह यादव, सच्चे भाई, मंत्री राजू तिवारी, प्रेम सोनी, नरसिंह यादव, शब्बीर समेत कई लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

विजयपुर सरकारी अस्पताल में मरीजों को बाहर से दवा खरीदने का आरोप, 800 रुपये तक का खर्च उठाने को मजबूर

खागा, फतेहपुर। विजयपुर स्थित सरकारी अस्पताल में मरीजों को चिकित्सकों द्वारा बाहर से दवाएं खरीदने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *