मनरेगा योजना से खेत तालाब के पात्र लाभार्थियों को किया जाए लाभान्वित

 

फतेहपुर। मंगलवार को बहुआ ब्लाक मुख्यालय के सभागार में बीडीओ की अध्यक्षता में समीक्षा बैठकें शुरू हुई। बीडीओ मनोज कुमार अग्रवाल ने बैठक में भूमि संरक्षण व भूजल रिचार्ज की सुविधा सुनिश्चित कराने के लिए इच्छुक लाभार्थियों के खेत में खेत तालाब व ग्राम पंचायतों में सूखे तालाब खुदाई कार्य की प्रगति के बारे में पंचायत सचिवों, तकनीकी सहायक, ग्राम रोजगार सेवकों से कार्य प्रगति के बारे में बिंदुवार जानकारी ली। अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (एपीओ) महेंद्र कुमार ने बताया कि खेत तालाब व अन्य व्यक्तिगत लाभार्थी पारक योजना के अंतर्गत मनरेगा से कार्य कराया जा सकते हैं। जिसमें पात्र एवं इच्छुक व्यक्तिगत लाभार्थियों को एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम दो लाख रुपए तक का लाभ दिया जा सकता है। बीडीओ मनोज अग्रवाल ने सभी पंचायत अधिकारियों, तकनीकी सहायक, ग्राम रोजगार सेवकों को निर्देशित करते हुए कहा कि इस योजना से पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाए व सभी सूखे तालाबों में शीघ्र खुदाई कार्य कराया जाए और मनरेगा से संचालित सभी योजनाओं को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। कार्य में लापरवाही बरतने वाले संबंधित कर्मचारियों पर कार्यवाही की जाएगी। समीक्षा बैठक में संयुक्त खंड विकास अधिकारी अखिलेश दुबे, वीडीयो (समाज कल्याण) आकांक्षा शिवहरे, एडीओ एजी सुशील पाल, मनरेगा कंप्यूटर ऑपरेटर केके विष्वकर्मा, सचिव कुलदीप सिंह राठौर, जितेंद्र दोहरे, हिमांशु कुमार, उमेश राजपूत, राजकुमार, अश्वनी मौर्य, बलराम शर्मा, तकनीकी सहायक पुष्पेंद्र सिंह, राम सिंह, रामसनेही, परवेज सिद्दीकी सहित सभी रोजगार सेवक मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

छाता मिले तो ठेला संचालकों के खिले चेहरे

– रेडक्रास की आजीवन सदस्य आसमा के सहयोग से हुआ वितरण – ठेला संचालक को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *