Breaking News

“ठाणे में सीमेंट मिक्सर ने वैन कुचली, 11 की मौत, कई जिंदगी से जूझ रहे”

महाराष्ट्र के ठाणे में सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक यह हादसा सुबह करीब 10:45 बजे मुर्बाड के गोविली गांव स्थित रैता ब्रिज पर हुआ।  पुलिस ने बताया कि कल्याण से मुर्बाड जा रही एक वैन की सामने से आ रहे सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन में सवार 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मुर्बाड के तहसीलदार अभिजीत देशमुख ने बताया कि घायलों को उल्हासनगर के सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में आठ पुरुष और तीन महिलाएं हैं। अब तक 6 मृतकों की पहचान हो चुकी है, जबकि बाकी की पहचान जारी है। हादसे के बाद कुछ घंटों तक कल्याण से अहिल्यानगर रोड पर लंबा जाम लग गया था।

हादसे के बाद वैन में सवार लोग बुरी फंस गए।
हादसे के बाद वैन में सवार लोग बुरी फंस गए।
वैन को काटकर लोगों के शव निकाले गए।
वैन को काटकर लोगों के शव निकाले गए।
स्थानीय लोगों ने मृतकों को वैन से निकाला।
स्थानीय लोगों ने मृतकों को वैन से निकाला।
टक्कर से वैन के परखच्चे उड़ गए।
टक्कर से वैन के परखच्चे उड़ गए।
सीमेंट मिक्सर, जिससे कार की टक्कर हुई।
सीमेंट मिक्सर, जिससे कार की टक्कर हुई।

कल्याण से मुरबाड के बीच चलती थी वैन: यह वैन रोजाना कल्याण से मुरबाड के यात्रियों को लाती-ले जाती थी। आज सुबह भी पैसेंजर्स को लेकर वैन मुरबाड की ओर जा रही थी। वैन में ड्राइवर समेत 12-13 लोग सवार थे। इसी दौरान रैता ब्रिज पर सामने से आ रहे सीमेंट मिक्सर से वैन टकरा गई। राहगीरों ने बताया कि दोनों ही गाड़ियां स्पीड में थीं। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन में सवार किसी को भी बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। इनमें से 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो ने अस्पताल जाने से पहले दम तोड़ दिया। घायलों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

About NW-Editor

Check Also

महाराष्ट्र सरकार पर रोहित पवार का हमला, पेपर लीक और फर्जी टेंडर को लेकर उठाए गंभीर सवाल

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। राष्ट्रवादी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *