Breaking News

“ट्रंप की दो टूक: ‘ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होंगे, चाहे वे लौटें या नहीं’”

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान में हुए युद्धविराम वार्ता के नाकाम होने के बाद ईरान अमेरिका के साथ बातचीत में लौटता है या नहीं, इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। फ्लोरिडा से लौटने के बाद मैरीलैंड के जॉइंट बेस एंड्रयूज में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, मुझे परवाह नहीं कि वे वापस आते हैं या नहीं। अगर वे वापस नहीं आते हैं, तो भी मुझे कोई परेशानी नहीं है।

वे अब भी परमाणु हथियार चाहते हैं..बोले ट्रंप

इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि सप्ताहांत में इस्लामाबाद में उपराष्ट्रपति जेडी वैंस के नेतृत्व में हुई युद्धविराम वार्ता के दौरान ईरान ने परमाणु हथियार हासिल करने की इच्छा जताई थी। उन्होंने जोर देकर कहा कि वे अब भी परमाणु हथियार चाहते हैं, और उन्होंने पिछली रात यह स्पष्ट कर दिया। ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होंगे।यहां तक कि जब अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद में ईरानी टीम के साथ युद्धविराम वार्ता कर रहा था, तब भी ट्रंप ने कहा था कि ईरान के साथ समझौता हो या न हो, इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ेगा।  शनिवार को व्हाइट हाउस के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, जो भी हो, जीत हमारी है। हो सकता है वे समझौता कर लें, हो सकता है न करें, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। अमेरिका के नजरिए से, हमारी जीत है।

21 घंटे चली बातचीत रही नाकाम: अमेरिका और ईरान ने इस्लामाबाद में 21 घंटे चली आमने-सामने की बातचीत बिना किसी समझौते के समाप्त कर दी, जिससे दो सप्ताह के नाजुक युद्धविराम का भविष्य अनिश्चित हो गया है। उपराष्ट्रपति जेडी वैंस ने कल पत्रकारों से कहा था, सीधी सी बात यह है कि हमें उनसे यह स्पष्ट प्रतिबद्धता चाहिए कि वे परमाणु हथियार नहीं बनाएंगे, और न ही ऐसे उपकरण हासिल करने की कोशिश करेंगे जिनसे वे जल्द से जल्द परमाणु हथियार बना सकें।

होर्मुज जलडमरूमध्य खुलने की उम्मीदें कमजोर: वेंस के नेतृत्व में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल और संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर गालिबफ के नेतृत्व में ईरानी दल ने गहरे मतभेदों और लेबनान में ईरान समर्थित हिज्बुल्लाह पर इजराइल के लगातार हमलों के कारण पहले से ही तनावग्रस्त युद्धविराम को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।

ईरान के राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि उनका देश एक संतुलित और निष्पक्ष समझौते पर पहुंचने के लिए तैयार है। वार्ता विफल होने से वैश्विक ऊर्जा बाजारों को स्थिर करने के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की उम्मीदें कमजोर हो गई हैं, जबकि इस बात पर अनिश्चितता बनी हुई है कि क्या अमेरिका ईरान के खिलाफ अपना सैन्य अभियान फिर से शुरू करेगा।

About NW-Editor

Check Also

नाइजीरिया स्कूल में घुसे बंदूकधारी, 45 से अधिक छात्र अगवा

अबूजा। नाइजीरिया के ओयो इलाके में हथियारबंद बंदूकधारियों ने 45 से अधिक स्कूली बच्चों का अपहरण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *