Breaking News

श्रीकृष्ण वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव बने चौधरी राजेश यादव

– राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले- सर्वसमाज की एकता ही सबसे बड़ी ताकत
– नवमनोनीत राष्ट्रीय महासचिव को मनोनयन पत्र सौंपते राष्ट्रीय अध्यक्ष।
फतेहपुर। श्री कृष्ण वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय यादव के प्रयागराज आगमन पर खागा पूर्वी बाईपास स्थित भूप यादव के आवास पर भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। मथुरा से प्रयागराज जाते समय जैसे ही उनका काफिला खागा पूर्वी बाईपास पहुंचा, संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल-मालाओं, जोरदार नारों और गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। संगठन को राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण संगठनात्मक घोषणा भी की गई। यादव महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश चौधरी को श्री कृष्ण वाहिनी का राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय यादव ने उन्हें मनोनयन पत्र सौंपते हुए कहा कि संगठन को ऐसे कर्मठ और जुझारू साथियों की आवश्यकता है, जो समाज की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य करें। नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव राजेश चौधरी ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को संगठन से जोड़ना, गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता करना और सामाजिक एकता को मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विजय यादव ने कहा कि आज समाज को शिक्षा, संगठन और जागरूकता की सबसे अधिक आवश्यकता है। युवाओं को नशे और गलत गतिविधियों से दूर रखते हुए शिक्षा, रोजगार और समाजसेवा की दिशा में आगे बढ़ाना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण वाहिनी केवल एक संगठन नहीं, बल्कि सर्वसमाज के सम्मान, अधिकार और एकता की आवाज है। समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर कमल सिंह राजावत, निखिल राजावत, साजिद कुरैशी, भूप सिंह यादव, शिव सिंह यादव नगर अध्यक्ष, यशवंत सभासद सपा, दिनेश यादव, नरसिंह यादव, राहुल यादव, महेंद्र मास्टर, नरेंद्र सिंह यादव, उमेश यादव, ऋषि यादव, देवा यादव, विपिन सिंह सिंगरौर, पिंटू सिंह, अयान अहमद, महेंद्र सिंह, कुल्लू यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

स्कूल बस चालकों का हुआ निःशुल्क नेत्र परीक्षण

– रेडक्रास के कार्यकारी चेयरमैन ने जरूरतमंदों को बांटे चश्मे – स्कूल बस चालकों का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *