Breaking News

संस्कार केंद्र में हुई प्रतियोगिता, उपहार व मिष्ठान वितरित

–  कार्यक्रम में भाग लेते अतिथि व बच्चे।
फतेहपुर। जनपद में दीपावली पर सेवा भारती विभाग की ओर से धारूपुर संस्कार केंद्र में एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों को श्रीराम जी के जन्म, उनके भाइयों, श्रीलंका में विस्तृत युद्ध और परिचय के बारे में बच्चों से सवाल पूछा गया। जिन बच्चों ने प्रश्नों का उत्तर दिया उन बच्चों को सेवा भारती की तरफ से पुरस्कार वितरित किया गया। बच्चों को जानकारी साझा की गई। सभी बच्चों को मिष्ठान वितरित कर उनका मनोबल बढ़ाया गया। धारूपुर संस्कार केंद्र में पठन-पाठन कर रही संचालिका प्रियंका की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। विभाग के कोषाध्यक्ष एसएस लाल श्रीवास्तव ने कहा कि संचालिका का इस संस्कार केंद्र में बहुत ही अभूतपूर्व योगदान रहा जो बच्चों में बेहतर संस्कार डाले हैं। उन्होंने बच्चों और संचालिका की सराहना कर आगे के लिए मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि अस्ती, बेरूईहार, विनोबा नगर तथा धारूपुर और अन्य जगहों पर सेवा का अवसर प्रदान किया गया। इस योगदान में विशेष कर चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल के संचालक संजय श्रीवास्तव की महत्वपूर्ण भूमिका रही जो एकत्रित सामग्री गरीब बच्चों को दान स्वरूप भेंट कर पठन-पाठन करने के लिए प्रेरित किया। बच्चों को बेहतर संस्कार मिल सके संस्कार भारती का मुख्य उद्देश्य अशिक्षा को दूर कर बच्चों में बेहतर संस्कार डालना है। साथ ही बताया कि आगे भी इस तरह के कार्यक्रम होते रहेंगे। इस मौके पर सेवा भारती प्रांत अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, सदानंद मिश्रा, योगी अंगद चंदेल आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर की ग्रामीण सड़कों की होगी मरम्मत, झाड़ियों और रेनकट्स की सफाई के साथ यातायात सुरक्षा पर जोर

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *