Breaking News

हॉकी खिलाड़ी के आकस्मिक निधन पर जताया शोक

– प्रतिभाशाली व अनुशासिक खिलाड़ी थे वैभव मिश्रा
– दिवंगत हॉकी खिलाड़ी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते प्रशिक्षार्थी।
फतेहपुर। शहर के शांतीनगर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉकी खिलाड़ी वैभव मिश्रा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक सभा का आयोजन किया गया। स्टेडियम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों, कोच व जनपद के खेल प्रेमियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक सभा में उपस्थित जिला हॉकी संघ के सचिव लखन सिंह ने वैभव मिश्रा के खेल के प्रति समर्पण, अनुशासन एवं उनके उज्जवल भविष्य की संभावनाओं को स्मरण करते हुए इसे खेल जगत के लिए अपूर्णनीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि वैभव एक प्रतिभाशाली एवं अनुशासित खिलाड़ी थे, जिनकी कमी सदैव महसूस की जाएगी। इस अवसर पर स्टेडियम के प्रशिक्षकों एथलेटिक्स कोच आरिफ खान, खेलो इंडिया एथलेटिक्स कोच जितेन्द्र यादव, हैंडबाल कोच मोहित यादव, क्रिकेट कोच पुष्पेन्द्र सिंह परिहार, कार्यालय स्टाफ में सहायक अरुण शर्मा, मनीष कुमार, खिलाड़ियों के साथ ताइक्वान्डो कोच राजकुमार, आदित्यांश, शुभम गुप्ता, शुमित सौरभ, ध्यान, वात्सल्य तिवारी, धिरेन्द्र गोयल, आयुष गुप्ता, अमित ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा के प्रति संवेदना प्रकट की। ईश्वर से उनके परिवार को इस दुखद घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष 28 अप्रैल को वैभव मिश्रा की पुण्यतिथि के रूप में मनाते हुए स्पोर्ट्स स्टेडियम में विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाएगा, जिससे उनकी स्मृति को सदैव जीवित रखा जा सके।

About NW-Editor

Check Also

चेम्बर हटाने से पहले अधिवक्ताओं को मिले वैकल्पिक स्थान, सीडीओ को सौंपा ज्ञापन

चेम्बरों को हटाने की तैयारी के बीच वकीलों ने उठाई पुनर्वास की मांग – मुख्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *