Breaking News

डिंगवाही, तेदुही गांव में कांग्रेस कमेटी का संगठन सृजन अभियान की बैठक संपन्न

 

बांदा। आज दिनांक 11 जुलाई 2025 को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी राष्ट्रीय महासचिव / प्रभारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस माननीय श्री अविनाश पांडेय जी व माननीय श्री अजय राय पूर्व मंत्री / प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी जी के निर्देश पर संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष द्वारा पदाधिकारियों के साथ बड़ोखरखुर्द ब्लॉक के ग्राम पंचायत डिंगवाही एवम् महुआ ब्लॉक अन्तर्गत ग्राम तिंदुही में बैठक आयोजित की गई उक्त बैठकों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने ब्लॉक कार्यालय स्थापना, ब्लॉक कमेटी, 25 से 30 बूथ के अन्तर्गत पार्टी की मजबूती के लिए मंडल अध्यक्ष के मनोनयन व मंडल नामकरण के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर कांग्रेस जिला महासचिव / प्रभारी बड़ोखरखुर्द ब्लॉक सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, जिला महासचिव / प्रभारी महुआ ब्लॉक कालीचरण निगम, जिला सचिव राजेन्द्र गर्ग नाती, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, ब्लॉक अध्यक्ष बड़ोखरखुर्द जयकरन राजपूत, महुआ ब्लॉक अध्यक्ष इंद्रजीत वर्मा, लोटन सिंह, सैय्यद अहमद, धर्मेन्द्र सिंह, नारायण साहू, लल्लू कबीर आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

बांदा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, 125 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। आमजन को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी देने और शासन की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *