Breaking News

राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी से भड़की कांग्रेस, डीएम कार्यालय पर सुशील पासी के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन ‎ ‎

‎रायबरेली में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली सांसद राहुल गांधी के खिलाफ कथित तौर पर अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल को लेकर राजनीतिक पारा चढ़ गया है। बीते एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी द्वारा दिए गए बयान और अभद्र भाषा के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया और धरना दिया।

‎सुशील पासी के नेतृत्व में कांग्रेस का हल्ला बोल

‎​कांग्रेस नेता सुशील पासी के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ता डीएम कार्यालय पहुंचे और परिसर में ही धरने पर बैठ गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।
‎​धरने के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता सुशील पासी ने राज्य और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है। भाजपा ने युवाओं को रोजगार देने का बड़ा वादा किया था, लेकिन आज तक वह वादा पूरा नहीं हो सका। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार जनमुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए देश में सभी जातियों और धर्मों के लोगों के बीच आपसी एकता को बांटने का काम कर रही है।

‎राज्यमंत्री की मौजूदगी पर उठाए सवाल

‎​सुशील पासी ने घटनाक्रम का ब्योरा देते हुए कहा कि कल भारतीय जनता पार्टी के धरना-प्रदर्शन के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह के सामने रायबरेली के सांसद राहुल गांधी को सरेआम भद्दी-भद्दी गालियां दी गईं और भड़काऊ बयानबाजी की गई। उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और संवैधानिक पद पर बैठे नेता के सामने इस तरह की बेहूदी भाषा का इस्तेमाल करना लोकतंत्र की मर्यादा के खिलाफ है।

‎​प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

‎​प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन के सामने अपनी मांग रखते हुए स्पष्ट किया कि अपने नेता के खिलाफ इस तरह के अपशब्दों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मांग की है कि सरेआम गाली देने वाले और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले संबंधित लोगों पर तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि कानून व्यवस्था और राजनीतिक मर्यादा बनी रहे।

About NW-Editor

Check Also

एपिलेप्सी को लेकर चलेगा जागरूकता अभियान

  वाकथान के साथ ही लोगों को किया जाएगा जागरूक डलमऊ रायबरेली लोगों के बीच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *